Pilibhit News: घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश, कपड़े फाड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:45 AM IST
पूरनपुर। घर में घुसकर दो भाइयों ने विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश कर कपड़े फाड़ डाले। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शिकायत पर आरोपियों की मां और बहनोई ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
घटना नगर से सटे गांव में दो अगस्त को दोपहर करीब एक बजे की है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति गंभीर बीमारी के चलते चारपाई पर पड़े हैं। एक अगस्त को गांव रंपुरा के दो भाइयों ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद