Budaun News: चार साल के बच्चे संग लापता विवाहिता, तीन पर मुकदमा
बदायूं। चार साल के बच्चे के साथ विवाहिता एक सप्ताह पहले अपने बहनोई के साथ चली गई। पति उसको ढूंढता रहा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर साढू समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित ने बताया कि 28 जुलाई को उसकी पत्नी चार साल के बेटे को साथ लेकर दवा दिलाने की कहकर गई थी। जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। पता लगा कि उसका सगा रिश्तेदार उसकी पत्नी को अपने दो अन्य साथियों के साथ ले गया है। उसकी छानबीन की तो साढू पत्नी सहित बच्चे सहित घर से फरार मिला। पुलिस ने आरोपी पान सिंह, अनिल पुत्रगण मोर सिंह तथा जितेंद्र पुत्र रामशरण निवासी सावितगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।