शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एआरएम परिवहन के अनुपस्थित होने पर डीएम ने मांगा जवाब

Connect News 24

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सीएमओ डॉ. आरके गौतम को जनपद में लंबित 6643 विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। सामूहिक विवाह और छात्रवृत्ति योजना के तहत अधिक से अधिक दिव्यांगों को प्राथमिकता प्रदान किए जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक एआरएम परिवहन आरएस पांडेय के अनुपस्थित होने पर डीएम ने जवाब तलब किया है।

डीएम की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग बंधु कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने डीपीआरओ घनश्याम साग को निर्देश दिए कि स्वच्छ शौचालय निर्माण में दिव्यांगों को शत प्रतिशत लाभ दिलाए जाने का प्रयास करें। साथ ही पीडी अवधेश राम को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं में दिव्यांग जनों को चार प्रतिशत आरक्षण के तहत निशुल्क आवास की सुविधाएं दी जाएं। इसके अलावा बैठक में मूक महिलाओं के खिलाफ हिंसा विषय पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button