शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थित होने पर डीएम ने किया जवाब तलब

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 12 Oct 2023 12:28 AM IST

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने ठोस अपशिष्ट का निस्तारण, प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण, ई-वेस्ट का निस्तारण एवं जैव चिकित्सा वेस्ट के निस्तारण आदि के संबंध में समीक्षा की। वहीं जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थित होने पर डीएम ने जवाब तलब किया है।

कटरा में बने एमआरएफ सेंटर के संचालन के लिए डीएम ने सोलर पैनल लगवाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने गठित समिति से जैव चिकित्सा वेस्ट एवं ई-वेस्ट उत्पादन करने वाली इकाइयों के निरीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामों मे साफ-सफाई और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। ठोस अपशिष्ट व प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण एवं जनपद की फैक्टरियों से प्राप्त इलेक्ट्रानिक कचरे के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने ने सख्त निर्देश दिए कि सभी ईओ एक सप्ताह में कार्यो में सुधार लाएं अन्यथा की स्थिति में संबधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ एसबी सिंह, डीएफओ प्रखर गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त रश्मि गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button