शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जगवीर के करीबियों पर पुलिस की नजर, सर्विलांस पर लगाए नंबर

Connect News 24

शाहजहांपुर। जैतीपुर में सड़क उधेड़ने के चर्चित मामले में पुलिस के हाथ बुधवार शाम तक खाली थे। मुख्य आरोपी जगवीर के पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ने के बाद पुलिस की निगाह उसके करीबियों पर तिरछी हो गई है। उनके नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया, जिससे जगवीर को पकड़ा जा सके।

दो अक्तूबर की रात जैतीपुर-दातागंज बदायूं मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से 350 मीटर सड़क को उधाड़ दिया गया था। मामले में फर्म के रमेश सिंह ने जैतीपुर थाने में जगवीर समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रमेश सिंह ने केस में जगवीर को कटरा विधायक का प्रतिनिधि बताया था। मामले की जांच शुरू हाेने के बाद प्रकाश में आए पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि जगवीर अभी भी फरार है। अधिकारियों का दावा है कि जगवीर की तलाश के लिए एसओजी समेत थाने की तीन टीमों को लगाया गया। फिर भी अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बताते हैं कि पुलिस ने जगवीर के करीबी पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। उनके नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं, ऐसा बताया जाता रहा है। जिससे जगवीर की लोकेशन का पता चल सकें।

-मामले की जांच की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाए।

संजीव वाजपेयी, एसपी देहात


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button