शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: इस्तीफे के बाद बर्खास्तगी पर चिकित्सक ने उठाए सवाल

Connect News 24

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष रहे डॉ. मयंक शुक्ला ने बर्खास्त किए जाने के मामले में सोमवार को अपना पक्ष रखा। उन्होंने प्रमुख सचिव शिक्षा एवं चिकित्सा को पत्र भेजकर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि साजिश के तहत उनकी छवि को धूमिल किया गया।

पत्र में बताया कि वर्ष 2021 में ज्वाइन के बाद से उन पर मानसिक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। प्राचार्य द्वारा 2021 से 2023 तक हर साल एक-एक मरीज के लिए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दबाव बनाया। संविदा पर होने की बात कहकर नौकरी से निकालने की बात कहते थे। उन्होंने बताया कि प्राचार्य द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्हें नौकरी छोड़ने को मजबूर कर दिया।

डॉ. मयंक ने बताया कि वह 27 मई को ही अस्थि रोग विभाग से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बावजूद एक जून को उन्हें बर्खास्त किए जाने के संबंध में पत्र भिजवाया गया। बताया कि मरीज के पैर में डालने के लिए सरिया व प्लेट खरीदने का आरोप लगने के मामले में स्पष्टीकरण दिया था। संस्थान से इम्प्लाइंटस नहीं उपलब्ध कराया जाता है। इसलिए मरीज को बाहर से मंगाने की सलाह दी जाती है। इम्प्लांट्स खरीदने में उनकी या सहकर्मी की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button