रामपुर

Rampur News: बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से 50 हजार और जेवर लूटे

Connect News 24

मिलक (रामपुर) । जिला बरेली स्थित तहसील आंवला के कुर्ला गांव निवासी सत्यदेव बाइक से पत्नी लक्ष्मी के साथ मिलक कोतवाली के तिराह की गौटिया अपनी ससुराल जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पूर्व सुनसान संपर्क मार्ग पर पीछे से बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे बाइक खड़ी कर दी। एक बदमाश ने पत्नी पर तमंचा और दूसरे बदमाश ने पति के गले पर चाकू रख दिया। बदमाशों ने लक्ष्मी के कानों से सोने के झाले, नाक की लोंग, कुंडल और 50 हजार नगद लूट लिए। बदमाश उसकी बाइक की चाबी ले गए और कुछ दूर जाकर झाड़ी में फेंक कर फरार हो गए। दोनों पति-पत्नी ने किसी तरह बाइक की चाबी को ढूंढा। सड़क पर पहुंचकर उन्होंने शोर शराबा मचाया। लूटपाट के पीड़ित दंपती कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिस को अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी। पीड़ित सत्यदेव ने पुलिस को बताया कि वह 50 हजार रुपये ससुराल देने जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने रुपये के साथ-साथ पत्नी से लाखों रुपये कीमत के गहने लूट लिए। घटना के बाद वह रठौंडा स्थित पुलिस चौकी पहुंचा और उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन देर शाम तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह अपने ससुराल वालों के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को दूसरी तहरीर लिखकर दी। कोतवाल राजेश बैसला ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। घटना की जांच की जाएगी। जांच के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button