Shahjahanpur News: नौ घंटे की देरी से आई दून एक्सप्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:59 AM IST
शाहजहांपुर। हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली गाड़ी संख्या 13009 दून एक्सप्रेस कई दिनों से 20 से 25 घंटे देरी से चल रही है। बृहस्पतिवार रात को ट्रेन के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आने का समय रात 9:00 बजे था। यह ट्रेन नौ घंटे की देरी से शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे पहुंची। सहायता केंद्र पर भी यात्रियों को कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई। इसकी वजह से रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी जिन यात्रियों को किसी जरूरी कार्य से जाना था, उन्होंने अपना टिकट कैंसल कराकर दूसरी ट्रेन या बस से जाना उचित समझा। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि ट्रेन पीछे से ही लेट चल रही थी। संवाद