शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मार्ग परिवर्तन के कारण 30 घंटे देर से पहुंची दून एक्सप्रेस

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 19 Oct 2023 12:40 AM IST

शाहजहांपुर। वाराणसी और लखनऊ रेलखंडाें में ट्रैक मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण मुरादाबाद रेल मंडल की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। शाहजहांपुर में ठहरने वाली गाड़ी संख्या 13009 योगनगरी (दून) एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 30 घंटे की देरी से बुधवार को पहुंची। इस कारण तमाम यात्रियों को टिकट रद्द करवाने पड़े।

अप लाइन की दून एक्सप्रेस के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आने का समय रात 9:05 बजे है लेकिन यह ट्रेन 17 अक्तूबर को यहां नहीं पहुंची। 18 अक्तूबर को बुधवार को रेलवे स्टेशन के सहायता केंद्र पर ट्रेन के 30 घंटे विलंब से आने की सूचना बोर्ड पर अंकित की गई। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि ट्रेन के देरी से आने से शाहजहांपुर से दून एक्सप्रेस में आरक्षण कराने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों ने अपना टिकट कैंसल करा दिया। डाउन लाइन की गाड़ी संख्या 15098 भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 25 मिनट, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस 20 मिनट और 15910 अवध असम एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से आई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button