पीलीभीत

Pilibhit News: राजा दशरथ के प्राण त्यागने का हुआ मंचन

Connect News 24

King Dasharatha's sacrifice was staged

पूरनपुर रामलीला मेले में मंचन करते कलाकार । स्रोत – नाटक कंपनी

बीसलपुर । रामलीला मेले में बुधवार शाम को राजा दशरथ के प्राण त्यागने की लीला का मंचन हुआ। इसे देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए। लीला का संचालन मेला कमेटी के लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मनोज त्रिपाठी और उपेंद्र शंखधर ने किया। संवाद

000

राजा मनु की तपस्या, रावण जन्म, रावण अत्याचार का मंचन

पूरनपुर। रामलीला मेले में बुधवार को मनु तपस्या, रावण जन्म और उसके अत्याचारों की लीला का मंचन किया गया। दर्शकों ने इस दौरान कई बार जयश्री राम के नारे लगाए। बिहार की नाटक कंपनी के कलाकारों ने लीलाओं का मंचन किया। रामलीला मेले के नियंत्रक/ तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को रामलीला मेले मेंं पृथ्वी पुकार लीला का मंचन किया जाएगा। संवाद

विराध वध एवं पंचवटी विश्राम का मंचन

पीलीभीत। रामलीला मैदान पर चल रही रामलीला में बुधवार को विराध वध तथा पंचवटी विश्राम लीला का मनमोहन मंचन किया गया।

इस अवसर पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, अमरीश शर्मा, प्रेम सिंह, अमिताभ त्रिपाठी, रमाकान्त पाण्डेय, अमित जोहरी, अवनीश शर्मा, आकाश कश्यप, आयुष, संजीव मोहन अग्रवाल, संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद

पूरनपुर रामलीला मेले में मंचन करते कलाकार । स्रोत - नाटक कंपनी

पूरनपुर रामलीला मेले में मंचन करते कलाकार । स्रोत – नाटक कंपनी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button