शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ.पीके अग्रवाल

Connect News 24

Dr. PK Aggarwal becomes state president of IMA

डॉ.पीके अग्रवाल

शाहजहांपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से डॉ.पीके अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

आईएमए के पूर्व में शाहजहांपुर अध्यक्ष व सचिव रह चुके डॉ.पीके अग्रवाल वर्ष 2012 में प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए थे। तब से वह लगातार कार्यकारिणी में बने रहे। डॉ.अग्रवाल ने बताया कि जिले के इतिहास में पहली बार वह प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर फूलमाला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button