Pilibhit News: कन्याओं को भोज कराकर देवी भक्तों ने खोला व्रत

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर कन्या भोज कराते श्रद्धालु । संवाद
पीलीभीत। नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की पूजना-अर्चना की। भक्तों ने मंदिरों और घरों में हवन-पूजन के बाद कन्याओं को भोज कराया। माता के मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ देखी गई। शाम को महिलाओं ने माता रानी के छंद गाए।
शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन कन्या पूजन व हवन से माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने दक्षिणा व वस्त्र समर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिरों व घरों में नवरात्र व्रत रह रहे श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं को भोजन कराया। नवमी के दिन सुबह से ही महिलाएं तैयारी में जुटी थीं। महिलाओं ने मां की पूजा-अर्चना की और कन्याओं को जिमाने के लिए हलवा, पूरी और सब्जी तैयार की।
व्रती लोग कन्याओं को बुलाने के लिए उनके घरों में पहुंचने लग गए थे। छोटे-छोटे बच्चे सुबह से ही गलियों में दिखाई देने लगे। बाल कन्याओं का पूजन कर उन्हें जिमाया गया। उनके पैर धुलाकर, माथे पर तिलक लगाकर श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। वहीं मंदिरों में सुबह से ही यज्ञ-हवन और दुर्गा सप्तशती के पाठ किए गए। सुनगढ़ी में शीतला देवी मंदिर, छतरी चौराहा स्थित संतोषी माता मंदिर, चौक बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, बल्लभनगर स्थित मां दुर्गा आदि मंदिरों में महिलाओं ने छंदे गाईं। इस तिथि पर लोगों ने कुलदेवी की पूजा और उपासना की।
व्रत के साथ भंडारे का भी दौर चला। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में मां का दर्शन-पूजन कर मंगल कामना की। मान्यता है कि इस दिन जो भक्त विधि-विधान और पूरी निष्ठा के साथ मां की पूजा करते हैं उन्हें सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। मां सिद्धि संपूर्णता का प्रतीक हैं, इसलिए सिद्धियां प्राप्त होने पर सभी मनोकामनाएं बिना विघ्न-बाधा के पूरी होती हैं, जो भक्त आठ दिन देवी के अन्य रूपों का दर्शन पूजन नहीं कर पाते हैं, वे अंतिम दिन सिद्धिदात्री माता के दर्शन कर लें तो उनको नवरात्रि व्रत के पूर्ण फल की प्राप्ति हो जाती है। निरंजनकुंज कॉलोनी में महामातेश्वरी मंदिर एवं गोदावरी स्टेट स्थित मां दुर्गा मंदिर पर नवमी के उपलक्ष्य में हवन पूजन के बाद भंडारा हुआ।
उधर, रविवार को अष्टमी के दिन हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के द्वारा यशवंतरी देवी मंदिर पर माता की महाआरती की गई एवं प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर युवा वाहिनी टीम से जिला अध्यक्ष आशीष लोधी, सूरज वर्मा जिला महामंत्री, शुभम सक्सेना जिला उपाध्यक्ष, गौरव मिश्रा, दोदराम , जितेंद्र छाबड़ा ,पवन राजपूत, अनुराग विश्वकर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। देवीस्थान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, सीताराम मंदिर, राधा माधव जगन्नाथ सहित क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गांव कसगंजा में नवरात्र पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम का हवन और कन्या भोज के साथ सोमवार को समापन हुआ। मंगलवार को गांव से विसर्जन शोभायात्रा फर्रुखाबाद को रवाना होगी।
विधायक ने कराया कन्या भोज
बीसलपुर। नवमी पर भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने अपने आवास पर कन्याओं को भोजन कराया। उन्हें दक्षिणा दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा, प्रमोद गुप्ता, राजवीर वर्मा, भारतेंदु वर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
नवमी पर 501 कन्याओं का कराया भोज
पीलीभीत। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में नवमी पर 501 कन्याओं को भोज कराया गया। नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही हवन के बाद चना-हलवा, आलू-पूड़ी बनवाकर कन्याओं को भोज कराया गया। इस दौरान एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने मंदिर के ट्रस्टी ललित मोहन, अनुज सक्सेना, रामेश्वर गंगवार, कृष्णकांत तिवारी, निधि सक्सेना व प्रधान सेवक शिरीष सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
![]()
शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर कन्या भोज कराते श्रद्धालु । संवाद
![]()
शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर कन्या भोज कराते श्रद्धालु । संवाद
![]()
शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर कन्या भोज कराते श्रद्धालु । संवाद
![]()
शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर कन्या भोज कराते श्रद्धालु । संवाद
![]()
शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर कन्या भोज कराते श्रद्धालु । संवाद