शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: फाल्ट के चलते दो उपकेंद्रों की गुल रही बिजली आपूर्ति

Connect News 24

Due to fault, power supply of two sub-stations is failing.

शाहजहांपुर में बिजली निगम आपके द्वार कार्यक्रम के तहत भ्रमण करते एसई जेपी वर्मा।

शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने की समस्या खत्म नहीं हो रही। बुधवार को बहादुरगंज और रोजा उपकेंद्र में फाल्ट आने से आपूर्ति बंद रही। निगम की टीमों ने बमुश्किल लाइन को दुरुस्त कराया।

बुधवार को इंसुलेटर बर्स्ट होने के चलते उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति पर संकट आ गया। टीमों के काफी प्रयास करने के बाद भी खराब इंसुलेटर ठीक नहीं हो सका। इसके बाद सुबह इंसुलेटर को परखा गया। इसके बाद जहां शक था, वहां के इंसुलेटर बदल दिए गए। इसके चलते मोहल्ला अंटा, हयातपुरा समेत कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही। सुबह आठ बजे से गुल बिजली दस बजे आने से लोगों ने राहत की सांस ली।

इधर, रोजा में दोपहर करीब ढाई बजे आइसोलेटर खराब होने के चलते बिजली गुल हो गई। अब्दुल्लागंज समेत कई इलाकों की बिजली गुल रही। एक घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को दूर कर सप्लाई को बहाल किया गया।

सड़क पर उतरे एसई, मीटर बदलवाए

शाहजहांपुर। विद्युत निगम आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने बिजली की व्यवस्था को भ्रमण कर परखा। उन्हें पांच जगह पर मीटरों में गड़बड़ी मिली, जिसे तुरंत ही बदलवा दिया गया। एसई जेपी वर्मा ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए खुद उनके पास पहुंचे। इस बीच लाल इमली चौराहे पर एक लाख 11 हजार रुपये का बकाएदार मिला। उसके पास मेडिकल स्टोर संचालक का बिल भी जमा नहीं था। एसई ने बकायेदारों ने दो दिन की मोहलत मांगी है। एसई ने बताया कि दो मीटर मैकेनिकल वाले लगे मिले, जिन्हें बदलवा दिया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उनके साथ एई मीटर पीसी सागर, एसडीओ मनीष चंद्रा, वैभव राघव आदि मौजूद रहे। संवाद

विद्युत समिति की बैठक में उठाईं समस्याएं

शाहजहांपुर। प्रदेश स्तरीय विद्युत जन समिति की बैठक विकास भवन सभागार में हुई, जिसमें बिजली निगम की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपनी शिकायतें रखीं। कुछ समस्याओं को लेकर समिति के सभापति डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त ने निगम के अफसरों से नाराजगी जताई।

विधानसभा के 26 बिंदुओं को लेकर आयोजित बैठक में डॉ.व्यस्त ने अधिकारियों से सवाल किए। मीटर लगवाने, कनेक्शन देने समेत कई मामलों को लेकर चर्चा की। इस बीच उपभोक्ताओं की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए गए। इस बीच जनप्रतिनिधियों ने बिजली निगम की शिकायतों को रखा। जिस पर डॉ. व्यस्त ने नाराजगी जताते हुए समाधान करने को कहा। इस बीच उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने पर जोर दिया गया। बैठक में सीडीओ डॉ.एसबी सिंह, एसई जेपी वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button