Shahjahanpur News: मलेरिया के चार और डेंगू के तीन रोगी मिले
शाहजहांपुर। मलेरिया और डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। जिले में बृहस्पतिवार को मलेरिया के चार और डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। इस दौरान पीएचसी-सीएचसी पर 9279 मरीजों का उपचार किया गया।
संक्रामक रोगों को देखते हुए सीएमओ ने ओपीडी में मरीजों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए सख्त हिदायत दी थी। बृहस्पतिवार को 9279 मरीजों का परीक्षण कराया गया। 1656 मरीजों की लैब में जांच कराई गई। इस बीच 1656 मरीजों की स्क्रीनिंग में चार मलेरिया व तीन डेंगू के मरीज मिले हैं। इस तरह मलेरिया के रोगियों की संख्या 304 हो गई, जबकि डेंगू के 37 मरीज हो गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.एसपी गंगवार ने बताया कि बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। आने-जाने में परेशानी होने पर 108 वाहन से अस्पताल आकर अपना इलाज कराएं।