शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मोटे अनाज के उपभोग पर जोर देने के लिए निकाला रोड शो

Connect News 24

Road show organized to emphasize on consumption of coarse grains

कलक्ट्रेट से मेगा रोड शो को रवाना करते डीएम व अन्य अ​धिकारी। प्रशासन

शाहजहांपुर। मिलेट्स अंतरराष्ट्रीय वर्ष 2023 के क्रम में कृषि विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय मेगा रोड शो हुआ। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली कलक्ट्रेट से खिरनीबाग, लोधीपुर होते हुए कृषि भवन के निकट एनटीआई स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। रोड शो में जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, एजेड खान इंटर कॉलेज, गुरुनानक कन्या उमावि, आर्य कन्या इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एफपीओ के सदस्य, प्रगतिशील कृषकों और कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों, अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि मोटे अनाजों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को मोटे अनाज की उपयोगिता बताई जाएगी। कार्यक्रम में सीडीओ एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एडीएम डॉ. सुरेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सतीश चंद्र पाठक, जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button