शाहजहाँपुर

निष्क्रिय लोगों को आयोजन समितियों से निष्कासित किया जाए : डीएम

Connect News 24

शाहजहांपुर। गांधी जयंती मनाए जाने की तैयारी के संबंध में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मलिन बस्तियों में साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आयोजकों को निर्देशित करते हुए कहा कि नकारात्मक विचारधारा और निष्क्रिय लोगों को आयोजन समितियों से निष्कासित कर दिया जाए। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा डीआईओएस को स्कूलों में गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के विषय से सभी को अवगत कराया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button