शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रोजा पावर टाउनशिप में दुर्गा पूजा का समापन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 25 Oct 2023 12:42 AM IST

Durga Puja concludes in Rosa Power Township

रोजा पॉवर टाउन​शिप में दुर्गापूजा कार्यक्रम में पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत :

शाहजहांपुर। रोजा पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड के टाउनशिप में दुर्गापूजा कार्यक्रम के अंतर्गत दशमी पूजा का आयोजन मंगलवार को विधि-विधान से किया गया। पूजन के दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे।

सुबह से ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ मां दुर्गा को पुष्प समर्पित कर श्रद्धा भाव से पूजन कर आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद रोजा टाउनशिप के परिवारों ने हर्षोल्लास के साथ घंटा, शंख आदि बजाते हुए मां दुर्गा एवं अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इसके पश्चात बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। सायंकालीन रंगारंग कार्यक्रम हुए।

शालिनी प्रजापति और रुचि सिंह ने कार्यक्रम के संचालन में विशेष योगदान दिया। स्टेशन डायरेक्टर ने कार्यक्रम के संचालन में लगे सभी कर्मचारियों, आंचल लेडीज क्लब, खुशी किड्स क्लब के सदस्यों आदि का आभार व्यक्त किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button