पीलीभीत

Pilibhit News: अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ी

Connect News 24

Tractor trolley caught while doing illegal mining

थाने में खड़ी मिटृटी से भरी ट्रॉली । संवाद

बिलसंडा। राजस्व विभाग ने मिट्टी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राॅली को पकड़ा है। जिसे सीज कर दिया गया है।

क्षेत्र के गांव मार, पगार, तुलापुर समेत कई गांवों में खेत से मिट्टी का अवैध तरीके से खनन किया जा रहा था। यहां राजस्व विभाग ने खनन का कोई पट्टा निर्गत नहीं किया। शिकायत के बाद सोमवार को देर शाम नायब तहसीलदार रमेश सिंह ने घनश्यामपुर पुलिया के समीप एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली को पकड़ लिया। पहले उससे खनन संबंधी अभिलेखों की जानकारी ली। जब वह अभिलेखों की जानकारी नहीं दे सका तो उसे थाने लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली खनन में संलिप्त मिली। जिसे जब्त कर सीज कर दिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button