बदायूं

Budaun News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Connect News 24

Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

मृतका जमुना देवी फाइल फोटो। संवाद

सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बीरमपुर में सोमवार रात 23 वर्षीय विवाहिता जमुना देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों का कहना है कि जमुना देवी एक साल से बीमार चल रही थीं। उनका वृंदावन में इलाज चल रहा था। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव टखोरा भूड़ी निवासी दिनेश कुमार ने करीब तीन साल पहले अपनी बेटी जमुना देवी की शादी ग्राम बीरमपुर के अजय कुमार के साथ की थी। अजय का कहना है कि वह दिल्ली में रहकर कपड़े की दुकान पर काम करता है, लेकिन एक साल से पत्नी का वृंदावन में इलाज करा रहा था। उन्हें टीबी थी।

रविवार को हालत बिगड़ने पर वह जमुना को लेकर बरेली के एक निजी अस्पताल गया, लेकिन डॉक्टर ने घर ले जाने के लिए कह दिया। रात करीब 10 बजे जमुना की मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर रात में ही सीओ सुनील कुमार और इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला बीमार थी। मायके वालों के हत्या का शक जताने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।

मृतका जमुना देवी फाइल फोटो। संवाद

मृतका जमुना देवी फाइल फोटो। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button