शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीसीएम की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक की मौत

Connect News 24

शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी हनीफ (50) को नेशनल हाईवे पर डीसीएम ने टक्कर मार दी। सड़क पार करते समय टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।

हनीफ ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण किया करते थे। बृहस्पतिवार की शाम हाईवे पर मजार के सामने नखासे के पास सड़क पार करते समय डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हनीफ की पांच बेटियों में एक का ही निकाह हो सका है। उनकी मौत के बाद चार बेटियों का जिम्मा बेटी नाजमा के ऊपर आ गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button