Pilibhit News: खकरा नदी में अचानक बढ़ गया जलस्तर, रपटा पुल के ऊपर से बहने लगा पानी; आवागमन बंद

सड़क के ऊपर से बहता पानी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में खकरा नदी में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण रामपुर बौरख मार्ग पर स्थित रपटा पुल डूब गया। पुल के ऊपर पानी बहने से आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया। ग्रामीण अब जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
रपटा पुल से होकर गांव धनकुना, धनकुनी, रामपुर, बौरख, कस्बा न्यूरिया, रफियापुर, मनचंदी, चहरौला, टोडरपुर, तेरह सौ व भगतनिया, हुलकरी, ढकिया के ग्रामीणों का आना जाना रहता है। ग्रामीण पैदल दोपहिया वाहन व चार पहिया वाहन से रास्ता तय करते हैं।
शुक्रवार की रात से ही यहां खकरा नदी के पानी का स्तर बढ़ना शुरू हो गया। दोपहर तक पुल पानी में डूब गया। इससे पुल भी नहीं दिख रहा है। बता दें उक्त मार्ग पर आने जाने में कम समय लगता है। इस मार्ग के बंद होने पर पहले मझोला जाना होगा।



