Shahjahanpur News: भ्रष्टाचार के आरोप में फूंका डीपीआरओ का पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:11 AM IST
शाहजहांपुर। ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार के आरोप में आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खिरनीबाग चौराहे पर बुधवार दोपहर डीपीआरओ का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पंचायत राज विभाग के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सचिव ग्रामीणों क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के नाम पर बिना ग्राम सभा की बैठक के प्रधानों से साठगांठ कर मनमर्जी से बजट का बंदरबांट कर रहे हैं। आरोप है कि सचिवों के इस कार्य में जिले के कुछ अधिकारी भी लिप्त हैं। इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोधी प्रभात कुमार वर्मा, शैलेश कुमार, पवन कुमार, शैलेश कुमार, अनिल मौर्य, भारत सक्सेना, विमलेश कुमार, सुमित कनौजिया, धर्मेंद्र मोहन मधुकर आदि मौजूद रहे।