Shahjahanpur News: 30 जून से रद्द रहेंगी शाहजहांपुर जंक्शन पर रुकने वाली आठ ट्रेंने

शाहजहांपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री
शाहजहांपुर। ट्रेनों के देरी से आने और जगह मिलने की किल्लत झेल रहे लोगों की मुसीबत और बढ़ने वाली है। 30 जून से शाहजहांपुर में ठहरने वालीं राज्यरानी समेत आठ जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी। इन सभी ट्रेनों में जिन लोगों ने 30 जून या उसके आगे के आरक्षण कराए हैं, वह स्वत: ही निरस्त हो जाएंगे। इस कारण उन्हें सफर करने में परेशानी होगी।
मुरादाबाद मंडल के अलगावां स्टेशन पर लूप लाइन बिछाने के लिए इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 30 जून से दस ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें आठ ट्रेनों का शाहजहांपुर जंक्शन पर ठहराव होता है। इनमें (14235-36) बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई के बीच निरस्त रहेगी। (14307-08) बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस एक से चार जुलाई तक निरस्त रहेगी। (15011-12) लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई तक रद्द रहेगी। (22453-54) राज्यरानी एक्सप्रेस 30 जून से पांच जुलाई तक रद्द रहेगी। (15119-20) वाराणणसी-देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई तक निरस्त रहेगी। (14511-12) नौचंदी एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई तक निरस्त रहेगी। (15127-28) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 30 जून से चार जुलाई तक निरस्त रहेगी। (04306) शााहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन दो से पांच जुलाई तक निरस्त रहेगी। (04319-20) लखनऊ-शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर चार जुलाई को निरस्त रहेगी।
इसके अलावा कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी। (13152) सियालदह एक्सप्रेस तीन जुलाई को जम्मूतवी से ढाई घंटे देरी से चलेगी। (15910) अवध असम एक्सप्रेस तीन जुलाई को लालगढ़ से ढाई घंटे देरी से चलेगी। (15074) टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस तीन जुलाई को टनकपुर से एक घंटे की देरी से चलेगी। (15076) टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस टनकपुर से ढाई घंटे की देरी से चलेगी। (13151) हावड़ा-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई तक रास्ते में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी।
सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल की ओर से ट्रेनें के रद्द और देरी से आने की जानकारी ली मिली है। इन ट्रेनों में जिन लोगों ने पहले से रिजर्वेशन करा रखे हैं, वह स्वत: ही निरस्त हो जाएंगे। कुछ ट्रेनें पहले से ही लेट चल रही हैं। – पीएस तोमर, स्टेशन अधीक्षक, शाहजहांपुर जंक्शन