शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एकता ने जीता रैंप वॉक, प्रिया बनीं तीज क्वीन

Connect News 24

Ekta won the ramp walk, Priya became Teej Queen

एसएस कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता के प्रतिभागी व ​शिक्षक

शाहजहांपुर। मोहल्ला भारद्वाजी स्थित ऑल सेंट्स एवं किड्स जोन स्कूल में तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं की मम्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में तन्मय की मम्मी एकता ने रैंप वॉक में पहला पुरस्कार जीता। अपेक्षा की मम्मी प्रिया वर्मा तीज क्वीन चुनी गईं।

छात्र-छात्राओं की मम्मियां स्कूल में सजधज कर पहुंचीं। उनके बीच रैंप वॉक और नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मम्मियों ने सवालों का जवाब दिया। रैंप वॉक में तन्मय की मम्मी एकता अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अपेक्षा की मम्मी को तीज क्वीन चुना गया। इनके साथ ही प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

मम्मियों से उनके जीवन के सबसे यादगार पलों को भी साझा किया। स्कूल की प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी ने सबको तीज का महत्व बताया। इस मौके पर किड्स जोन की प्रधानाचार्या मंतशा सिद्दीकी, नेहा, तस्कीन, जोया, रुबी, उजमा, सौम्या, फौजिया, समन, शुभा, गुलशन, सायमा, नूपुर, प्रियंका, पूजा, मेघा, ज्योति, फरहीन, अंशिका, दीपिका, अजीम आदि मौजूद रहे।

कनिष्ठिका की मेहंदी रही सबसे अच्छी

शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्राओं ने सावन थीम पर हाथों में मेहंदी लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कनिष्ठिका प्रथम, स्तुति द्वितीय, आकांक्षा तृतीय व हितैषी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

निर्णायक की भूमिका डॉ. मीना शर्मा, डॉ. विनीत श्रीवास्तव, डॉ. पूनम ने निभाई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार आजाद, उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, कला संकाय के अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. विनीता राठौर, डॉ. अंजुलता अग्निहोत्री, डाॅ. नमिता शुक्ला, शिवांगी त्रिपाठी, प्रेरणा कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद

एसएस कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता के प्रतिभागी व शिक्षक

एसएस कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता के प्रतिभागी व शिक्षक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button