Shahjahanpur News: पुवायां और सिंधौली के युवाओं ने ली एनएसयूआई की सदस्यता

टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर युवाओं को सदस्यता ग्रहण कराते एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रफी उ
शाहजहांपुर। एनएसयूआई की बैठक टाउनहाल स्थित कार्यालय में हुई। इसमें पुवायां व सिंधौली के युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। नफरत के माहौल से ऊब चुके युवा राहुल गांधी व कांग्रेस के साथ धर्मनिरपेक्षता से जुड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उजज्वल मिश्रा, शोभित सिंह, मनोज चौहान, अमीर खान, राजा मिश्रा, राशिद, अंबर मिश्रा आदि को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्हें माला पहनाने के साथ झंडा देकर समाज हित में काम करने के लिए जोर दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष मिश्रा भी मौजूद रहे। संवाद