शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दुर्घटना बीमा के लिए उद्यम पंजीकरण अब 30 तक होंगे

Connect News 24

शाहजहांपुर। दुर्घटना बीमा के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य पूर्ण न होने के कारण उद्योग केंद्र ने पंजीकरण की तिथि में इजाफा कर दिया गया। योजना का लाभ पाने के लिए अब 30 जून तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। उद्योग केंद्र से ठेला, खोमचा, रेहड़ी लगाने वालों से भी पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार से संचालित उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिले में करीब दस हजार लोगों का पंजीकरण कराया जाना है। विभाग ने व्यापारियों के सहयोग से कैंप लगाकर करीब एक हजार लोगों तक अपनी पहुंच बना ली, लेकिन जिनके लिए दुर्घटना बीमा योजना को शुरू किया, वे पंजीकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। उद्योग केंद्र के सहायक विकास प्रबंधक अरुण पांडेय ने बताया कि योजना की तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। पंक्चर की दुकान, ठेला लगाने, फेरी लगाने वाले भी अपना पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ये प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं

लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक एकाउंट की पासबुक होना आवश्यक है। इन प्रमाण पत्रों के साथ उद्योग केंद्र में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button