पीलीभीत

Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल की झीलों में शुरू हुई सफाई

Connect News 24

Cleaning started in the lakes of Gomti origin

गोमती झील की सफाई करते मजदूर। संवाद

पीलीभीत। लंबे समय से बदहाल स्थिति से गुजर रही गोमती उद्गम स्थल की झीलों में शुक्रवार से सफाई कार्य शुरू कराया गया है। बीडीओ के निर्देश के बाद ग्राम पंचायत की ओर से मजदूरों को लगाकर जलकुंभी को साफ कराया जा रहा है।

गोमती उद्गम स्थल की मुख्य झील के अलावा दो अन्य झीलों की स्थिति लंबे समय से बदतर थी। सफाई न होने से झीलों में जलकुंभी जमा हो गई थी। इससे गोमती उद्गम स्थल आने वाले श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी देखी जा रही थी। पूर्व में गंगा दशहरा पर गंदगी के चलते गोमती भक्तों में रोष देखा गया था। इसको लेकर लगातार अफसरों से शिकायत की जा रही थी। शुक्रवार को बीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत की ओर से जलकुंभी में सफाई कार्य शुरू करवा दिया गया। करीब 10 से अधिक मजदूर जलकुंभी को साफ करने में जुटे हुए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button