शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तिलहर चीनी मिल में बन रहा नया गोदाम

Connect News 24

तिलहर। द किसान सहकारी चीनी मिल में उत्पादित चीनी अब अपने ही गोदाम में भंडारित की जा सकेगी। इसके लिए मिल परिसर में एक लाख क्विंटल क्षमता का गोदा बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य शुगर फेडरेशन की ओर से कराया जा रहा है।

मिल के विस्तारीकरण के बाद से चीनी उत्पादन में वृद्धि होने पर मिल परिसर में बनाए गए 50-50 हजार क्विंटल के चार गोदाम कम पड़ने पर तीन लाख क्विंटल चीनी भंडारण के लिए मिल प्रशासन को रोजा आदि स्थानों पर गोदाम किराए पर लेने पड़ रहे हैं। प्रधान प्रबंधक जंगबहादुर यादव ने बताया कि नए बनाए जा रहे गोदाम पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button