पीलीभीत

Pilibhit News: युवती के शादी से इन्कार करने पर जबरिया पिलाया विषैला पदार्थ

Connect News 24

गंभीर हालत में युवती सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। युवती के शादी से इन्कार करने पर परिजन की गैरमौजूदगी में एक युवक ने उसे विषैला पदार्थ पिला दिया। विरोध पर उसकी पिटाई भी की। गंभीर हालत में युवती को माधोटांडा थाना ले जाया गया। पुलिस युवती को मेडिकल के लिए सीएचसी लाई। जहां से गंभीर हालत होने पर युवती को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना कलीनगर तहसील क्षेत्र के एक गांव की है। युवती के भाई ने बताया कि उसकी मां की चार साल पहले सर्पदंश से मौत हो गई थी। चार बहनों में दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसका बड़ा भाई दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गया है। घर में दो बहनें, पिता के साथ रहता है। शुक्रवार को उसके पिता घास काटने गए थे। छोटी से बड़ी बहन मजदूरी पर धान लगाने गई थी। खुद भी फार्म पर मजदूरी करने गया था।

उसने बताया कि घर से सबसे छोटी बहन अकेली थी, जो दोपहर को घर के बाहर बने शौचालय में शौच को गई। इस दौरान पड़ोसी ने जबरिया विषैला पदार्थ पिला दिया। विरोध पर उसकी पिटाई की। शोर-शराबे पर पड़ोस की एक महिला ने घटना की जानकारी उसे मोबाइल पर दी। गंभीर हालत में बहन को माधोटांडा थाना लेकर पहुंचा। अब सीएचसी से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

भाई ने बताया कि गांव का युवक उसकी बहन से इकतरफा प्यार करता है। बृहस्पतिवार शाम को उसने उसके मोबाइल पर फोन कर बहन से शादी करने को कहा, तब उसे डांट दिया गया। बृहस्पतिवार शाम को घर पहुंचने पर परिजन के अलावा बहन को भी इसकी जानकारी दी। तब उसकी बहन ने भी युवक से उसकी कोई बात न होने की जानकारी देकर शादी से इन्कार कर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button