शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं शुरू

Connect News 24

शाहजहांपुर। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री एवं आचार्य की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। परीक्षाएं 29 जून तक चलेंगी। पहले दिन शास्त्री द्वितीय और तृतीय वर्ष और आचार्य प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं हुईं।

शुक्रवार को पहली पाली सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक और द्वितीय दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक चली। परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। अपने निर्धारित समय पर परीक्षाएं शुरू हुईं। खुदागंज स्थित एमएलडी महाविद्यालय में पहली पाली के दौरान शास्त्री तृतीय वर्ष के पेपर में पांच परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

दूसरी पाली में शास्त्री द्वितीय वर्ष के पेपर में 35 और आचार्य तृतीय वर्ष के पेपर में 25 परीक्षार्थी शामिल हुए। रुद्रपुर स्थित गुरुकुल में प्रथम पाली की परीक्षा में 13 परीक्षार्थी उपस्थित थे। दूसरी पाली की परीक्षाओं में 24 उपस्थित रहे। इसी तरह से जलालाबाद स्थित परशुराम संस्कृत महाविद्यालय में पहली पाली की परीक्षा के दौरान छह और दूसरी पाली की परीक्षा में 32 परीक्षार्थी उपस्थित थे। महाविद्यालयों के प्राचार्य ने बताया पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button