पीलीभीत

Pilibhit News: समय से बनता तो नहीं, पर हटा जरूर लेते हैं पैंटून पुल

Connect News 24

It is not built in time, but they definitely remove the pontoon bridge

शारदा नदी से हटाया जा रहा पैंटून पुल। संवाद

– बारिश हुई और न बाढ़ आई, फिर भी हटा दिया पुल, ग्रामीण नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। शारदा नदी पर इस बार तीन महीने देरी से पुल बन सका, बावजूद इसके 15 जून को पुल बंद कर दिया गया। जबकि न शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, न बरसात हुई। अधिकारी चाहते तो इस पुल पर अभी 15-20 दिन आसानी से आवागमन हो सकता था। इससे ग्रामीणों में रोष है। तहसील क्षेत्र के शारदा पार के गांवों में आवागमन को करीब पांच किलोमीटर लंबी चौड़ी नदी पड़ती है। बारिश और बाढ़ के समाप्त होने पर नदी धाराओं में बहने लगती है। नदी की बहने वाली धाराओं पर हर साल आवागमन को पैंटून पुल बनाया जाता है। पिछले कई सालों से नदी पर दो धाराओं में बंटने पर दो स्थानों पर पैंटून पुल बनाए जाते हैं।

इस बार 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू नहीं हो सका। वजह पुल बनाने को प्रक्रिया टेंडर में फंसी रही। पुल तैयार कर 12 जनवरी को आवागमन शुरू किया गया, बावजूद इसके निर्धारित तिथि 15 जून को पुल हटा लिया गया। ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश है।

000000

नदी पर पुल न होना क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। अभी बारिश का अतापता नहीं है। नदी का जलस्तर घटा हुआ चल रहा है। मगर पुल को हटा लिया गया। तहसील मुख्यालय तक का आवागमन कठिन हो गया है।

– अमित कुमार, श्रीनगर

00000

क्षेत्र के लोग लंबे समय से नदी पर पुल की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में पहुंचने वाले जनप्रतिनिधि भी पुल न होना क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या मानते है, लेकिन चाहे पुल का मामला हो या फिर बाढ़ का जनप्रतिनिधि फोटो खिंचवाने ही आते है।

– सकटूलाल, पूर्व प्रधान कबीरगंज

00000

अधिकांश काम तहसील मुख्यालय से होते है। पुल होने से तहसील मुख्यालय सवा घंटे में पहुंचते है। पुल न होने से 130 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। पहुंचने में ही आधा दिन निकल जाएगा।

-शकील अहमद, कबीरगंज

0000

बारिश 15 जून से शुरू होना मानी जाती है। पुल बनाकर आवगामन शुरू करने और निर्धारित तिथि पर पुल हटाने का आदेश दशकों पुराना है। नदी का जलस्तर कम है, लेकिन आदेश के सम्मान में पुल को हटवा दिया गया है।

-उदय नरायन, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

शारदा नदी से हटाया जा रहा पैंटून पुल। संवाद

शारदा नदी से हटाया जा रहा पैंटून पुल। संवाद

शारदा नदी से हटाया जा रहा पैंटून पुल। संवाद

शारदा नदी से हटाया जा रहा पैंटून पुल। संवाद

शारदा नदी से हटाया जा रहा पैंटून पुल। संवाद

शारदा नदी से हटाया जा रहा पैंटून पुल। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button