Pilibhit News: वन विभाग की आपत्ति से नहीं बन सका शारदा नदी पर पक्का पुल
दशकों से पुल की मांग कर रहे क्षेत्र के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। शारदा नदीं पर पक्का पुल न बन पाने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। तीन साल पहले पुल निर्माण को स्वीकृत मिली। ढाई सौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ, लेकिन वन विभाग की आपत्ति से पुल का निर्माण नहीं हो पाया।
करीब तीन साल पहले भाजपा सरकार में विधायक बाबूराम पासवान ने कोशिश कर शारदा नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति कराई थी। तब पुल निर्माण को 250 करोड़ रुपये स्वीकृत हुई। मगर वन विभाग के अफसरों ने पुल निर्माण जंगल की जमीन पर होने का हवाला देकर एनओसी नहीं दी। इस पर पुल नहीं बन सका।
विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि पहले वन विभाग की आपत्ति के चलते पुल नहीं बन सका। अब फिर पुल निर्माण को 300 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए गए है। पुल निर्माण में वन विभाग की आपत्ति इस बार नहीं लगने दी जाएगी। पुल का निर्माण कराया जाएगा।