Shahjahanpur News: स्वामी विवेकानंद पर हुई निबंध प्रतियोगिता

निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती आर्य महिला डिग्री काॅलेज की छात्राएं
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर की कैंट नगर इकाई ने बुधवार को आर्य महिला इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता का विषय स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय रहा। परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया जाएगा।
प्रतियोगिता से पहले अभाविप के विभाग संगठन मंत्री मनोज यादव ने परिषद के संबंध में छात्राओं को अवगत कराया। कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिसकी स्थापना नौ जुलाई 1949 को हुई थी। तब से छात्र व राष्ट्र हित में कार्य करती आ रही है।
कैंट नगर सह मंत्री पूजा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न आयामों के तहत कार्यक्रमों का आयोजन करती है। छात्र-छात्राओं के बीच में पहुंचकर उनको कार्यक्रम में सम्मिलित कर संगठन से जोड़ती है। इस मौके पर मोहिनी प्रजापति, रिमझिम सक्सेना, मुस्कान, प्रिया, यशी कीर्ति आदि मौजूद रहीं।

