शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: माध्यमिक स्कूलों की कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए मची खींचतान

Connect News 24

There was a tussle for admission in class nine and 11 of secondary schools

एसपी कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र अध्यापकों को सौंपते छात्र

शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित इंटर कॉलेजों में प्रवेश व पंजीकरण को लेकर खींचतान मची हुई है। सबसे ज्यादा विज्ञान वर्ग में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंच रहे हैं, जबकि अधिकांश स्कूलों में सीटें फुल हो चुकी हैं।

शैक्षिक सत्र 2023-24 में माध्यमिक स्कूलों की कक्षा नौ और 11 में प्रवेश और पंजीकरण की समय सारिणी जारी की गई है। पांच अगस्त तक पंजीकरण व प्रवेश लिए जाने की तिथि निर्धारित है। उससे पहले ही जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एसपी कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज में सीटें फुल हो चुकी हैं। मेधावियों को प्रवेश देने में स्कूलों को कोई समस्या नहीं है, लेकिन सिफारिसी छात्र-छात्राओं की संख्या सबसे अधिक है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि प्रवेश की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। जितना संभव होगा प्रवेश लिए जाएंगे। कोशिश रहेगी की किसी भी विद्यार्थी का साल बर्बाद न हो।

विद्यालयों की स्थिति

जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार के अनुसार, विद्यालय में कक्षा नौ में 260 के सापेक्ष 200 छात्रों का प्रवेश लिया जा चुका है। कक्षा 11 में 165 के सापेक्ष 120 प्रवेश हो गए हैं। विज्ञान वर्ग में प्रवेश को खींचतान है।

– एसपी कॉलेज में कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के लिए सीटें निर्धारित नहीं की गई हैं। कक्षा नौ में आसानी से प्रवेश मिल सकता है, लेकिन कक्षा 11 में बायोलॉजी में 160, गणित 140 प्रवेश हो गए हैं। कॉमर्स में सीटें खाली हैं।

– इस्लामिया इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की करीब 500 सीटें हैं। इसमें 465 प्रवेश हो गए हैं। कक्षा 11 में भी लगभग 500 सीटें हैं, अब तक 403 के प्रवेश लिए जा चुके हैं। विज्ञान वर्ग में प्रवेश अधिक हो रहे हैं। कला में कम हैं।

– आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम के अनुसार, कक्षा नौ में 240 सीटों के सापेक्ष 200 और कक्षा 11 के तीन वर्गों में 240 सीटों के सापेक्ष शतप्रतिशत प्रवेश लिए जा चुके हैं।

कक्षा 6 से 8 तक आरटीई

के तहत लिए जा रहे प्रवेश

माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश लिए जा रहे हैं। इनमें सीटों की संख्या निर्धारित नहीं है। किसी छात्र छात्रा से कोई फीस भी नहीं ली जा रही। शासन की ओर से इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।

कक्षा 9 और 11 में पंजीकरण फीस निर्धारित

माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण के लिए छात्र छात्राओं को निर्धारित फीस देनी होती हैं। जीआईसी में पंजीकरण के लिए 500 से अधिक फीस है। एसपी कॉलेज में भी लगभग 500 रुपए पंजीकरण को लिए जा रहे हैं। दूसरे स्कूलों में भी फीस निर्धारित है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पंजीकरण और प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। छात्र-छात्राएं पांच अगस्त तक प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

– हरवंश कुमार, डीआईओएस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button