Shahjahanpur News: नेहरू युवा केंद्र गांवों में बनवाएगा अमृत वाटिका

नेहरू युवा केंद्र की पंचायत स्तरीय बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य
शाहजहांपुर। नेहरू युवा केंद्र की पंचायत स्तर की बैठक बुधवार को हुईं। इसमें जिले के सभी विकास खंडों में 14 जुलाई तक मेरी माटी-मेरा देश/वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चलाए जाने को लेकर चर्चा की गई।
ददरौल की ग्राम पंचायत अकर्रा रसूलपुर में बैठक को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि एनवाईके की ओर से आजादी के अमृतकाल में पौधरोपण अभियान प्रत्येक गांव में चलाया जाएगा। इसकेे तहत 75 प्रजाति के पौधों को रोपित करके एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाने का प्रयास होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पंच प्रण की शपथ भी दिलाई जाएगी। इस मौके पर पंचायत सचिव अनिल सिंह, लज्जाराम वर्मा, मदनलाल वर्मा, शिवकुमार, रजत वर्मा, रवि सक्सेना, हिमांशु सक्सेना मौजूद रहे।

