शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सीवर लाइन डालने के बाद भी नहीं की सड़कों की मरम्मत, उड़ रही धूल

Connect News 24

Roads not repaired even after laying sewer line, dust blowing

जेल रोड पर इस्लामियां स्कूल के पास खोदी पड़ी सड़क और उड़ती धूल के बीच से गुजरते वाहन

शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गईं प्रमुख सड़कों की मरम्मत करना जल निगम भूल गया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यहां सीवर लाइन पड़ चुकी है और गड्ढे मिट्टी भरकर छोड़ दिए गए हैं। तेज हवा में यही धूल-मिट्टी उड़कर राहगीरों और दुकानदारों को परेशान कर रही है।

जेल रोड पर बीएसए कार्यालय के सामने से लेकर इस्लामिया स्कूल के आगे तक सड़क खोदी गई थी। जहां तक खोदाई की गई थी, वहां तक सीवर लाइन पड़ चुकी है। इसके बाद मिट्टी डालकर गड्ढे भर दिए गए। बारिश होने पर यह मिट्टी गीली होने से दलदल की स्थिति बन जाती है। मंगलवार को तेज धूप निकली, जिससे मिट्टी सूखी होने के कारण धूल बनकर उड़ती रही और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशान करती रही।

इसी तरह बहादुरगंज में पुलिस चौकी से लेकर लोहा मंडी मोड़ तक सड़क खोदने के बाद मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। यहां पर धूल उड़ रही है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों का बैठना मुश्किल हो रहा है। कई जगह सीवर लाइन के ढक्कन तक खुले पड़े थे। दुकानदारों के मुताबिक, धूल उड़ने से दुकान कई बार साफ करो थोड़ी देर में धूल से खराब हो ही जाती है। वहीं सामान पर भी असर पड़ता है।

इसके अलावा बेरी चौकी से मालगोदाम रोड, कच्चा कटरा से कनौजिया मार्ग को भी खोदा गया था। सीवर लाइन डालने के बाद सिर्फ मिट्टी डालकर गड्ढों को भर दिया गया है, सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिससे वाहन गुजरने या हवा चलने पर धूल उड़ती रहती है और राहगीरों तथा दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

गलियों में चल रहा खोदाई का काम

मुख्य सड़कों पर सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई के बाद अब मोहल्लों और कॉलोनियों की गलियों में खोदाई का काम चल रहा है। सदर बाजार तथा चौक क्षेत्र में तमाम गलियां ऐसी है, जिनको खोदा गया है। सीवर लाइन डालने के बाद औपचारिकता करते हुए मिट्टी और मलबा को ही भरकर छोड़ दिया गया है। इसमें बिजलीपुरा, रंगीन चौपाल, तारीन टिकली आदि मोहल्ले व कॉलोनियां शामिल हैं।

मुख्य सड़काें की मरम्मत कराने का दिया था आश्वासन

जल निगम के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार की ओर से शहर की उन सड़कों की मरम्मत कराए जाने का आश्वासन दिया गया था, जहां पर सीवर लाइन डालने का पूरा हो गया है, लेकिन ऐसा कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। अधिकांश सड़कें खुदी पड़ी हैं। मिट्टी या फिर पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है, जोकि मुसीबत का कारण बनी हुई हैं।

सीवर लाइन पड़ने के बाद सड़क की मरम्मत किए जाने के निर्देश संबंधितों को दिए गए हैं। जिस पर अमर करवाया जाएगा। किसी को परेशानी न हो, यही हमारी कोशिश है। – सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम

जेल रोड पर इस्लामियां स्कूल के पास खोदी पड़ी सड़क और उड़ती धूल के बीच से गुजरते वाहन

जेल रोड पर इस्लामियां स्कूल के पास खोदी पड़ी सड़क और उड़ती धूल के बीच से गुजरते वाहन

जेल रोड पर इस्लामियां स्कूल के पास खोदी पड़ी सड़क और उड़ती धूल के बीच से गुजरते वाहन

जेल रोड पर इस्लामियां स्कूल के पास खोदी पड़ी सड़क और उड़ती धूल के बीच से गुजरते वाहन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button