बदायूं

Budaun News: महिला अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत, हंगामा

Connect News 24

Death of newborn in SNCU of Women's Hospital, ruckus

महिला अस्पताल में रोते बिलखते मृतक नवजात बालक के परिजन। संवाद

परिवार वालों का आरोप- दवा के नाम पर ले लिए हजारों रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती एक नवजात की मंगलवार शाम को मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कर्मचारियों पर रुपये लेने और बच्चे को न दिखाने का आरोप लगाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। तब कहीं पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया।

ग्राम नवदिया निवासी दिनेश का कहना है कि उन्होंने अपने नवजात को 25 जून को महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया था। 25 जून को उनकी पत्नी का एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। पत्नी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है जबकि नवजात यहां भर्ती था। उस समय से लेकर अब तक एसएनसीयू की महिला कर्मचारी बच्चे के उपचार के नाम पर कई बार रुपये ले चुकी थीं।

सोमवार से बच्चे तक को देखने नहीं दिया गया। मंगलवार अपराह्न जब बच्चे की मौत हो गई। तब कर्मचारियों ने इसके बारे में बताया। बच्चे की मौत सुनकर परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिवार वालों को समझा बुझाकर शांत कराया। फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई होने की बात सामने नहीं आई है। परिवार वाले बच्चे के शव को अपने घर ले गए हैं।

नवजात रविवार को भर्ती हुआ था। वह गंभीर था इसलिए परिजनों को रेफर के लिए कहा गया। पर, नवजात के परिजनों ने लिखकर दे दिया कि वह उसे बाहर नहीं ले जाएंगे। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

– डॉ. संदीप वार्ष्णेय, एसएनसीयू प्रभारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button