शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अधिशासी अधिकारी तिलहर को कूड़ा कलेक्शन की जानकारी नहीं

Connect News 24

शाहजहांपुर। एमआरएफ सेंटर तिलहर, कटरा व खुदागंज में कूड़ा कलेक्शन के संबंध में आरआई के जानकारी उपलब्ध न कराने पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी तिलहर से जवाबतलब किया है। साथ ही विभिन्न विभागों को दिए पौधरोपण के लक्ष्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद जियो टैगिंग अवश्य कराएं।

डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने गंगा किनारे स्थित सभी 12 गांवों में व्यवस्थाएं पूरी करने के डीपीआरओ घनश्याम सागर को निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने उपहार उपवन के बारे में बताया कि लोग विशेष अवसर पर पौधरोपण कर सकते हैं और पौधे के पास अपनी नेमप्लेट भी लगवा सकते हैं।

डीएम ने ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक वेस्ट, ई-वेस्ट का निस्तारण एवं जैव चिकित्सा वेस्ट के निस्तारण की समीक्षा की। डीएम ने ग्रामों में गठित समितियों को और अधिक सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कांट क्षेत्र में रोड साइड अतिक्रमण व गंदगी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button