रामपुर

कोटा मौत मामला: रामपुर के नीट छात्र की मौत में हत्या का केस दर्ज, परिजनों की राजस्थान पुलिस से हुई नोकझोंक

Connect News 24

Murder case registered in Rampur NEET student death, relatives clash with Rajasthan Police

कोटा में हत्या का केस दर्ज करवाते परिजन
– फोटो : संवाद

विस्तार

नीट की कोचिंग करने राजस्थान के कोटा गए रामपुर के मिलक निवासी छात्र मनजोत (17) की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर परिजनों की कोटा के विज्ञान नगर थाने में नोकझोंक भी हुई।

बाद में पुलिस ने रेजीडेंसी के मालिक व छात्र समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसके बाद परिजन बेटे का शव लेकर रामपुर के लिए चल दिए। बृहस्पतिवार को मनजोत का शव अपने ही हॉस्टल के कमरे में मिला था। उसके हाथ पीछे बंधे थे और चेहरे पर पॉलीथिन लिपटी थी।

बेटे की मौत की सूचना पर कोटा पहुंचे पिता हरजोत ने रात को ही एसपी शरद चौधरी से बात की थी, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद उनको थाने भेजा गया और यहां भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही थी। पुलिस लगातार खुदकुशी कह रही थी, लेकिन परिजन हत्या की बात कह रहे थे।

इसको लेकर थाने में नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने जब पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजन जिद पर अड गए। कहा कि रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने देंगे। इसके बाद पुलिस ने बसंती रेजीडेंसी में मनजोत के कमरे के पास रहने वाले छात्र लक्ष्य खन्ना, रेजीडेंसी मालिक केएस शाह, मैनेजर उमेश कुमार, स्टाफ मुकेश शर्मा व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button