शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कॉल डिटेल के सहारे अखिलेश हत्यारों तक पहुंचने की कवायद

Connect News 24

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाला तिराही निवासी लकड़ी कारोबारी हिस्ट्रीशीटर अखिलेश गुप्ता की हत्या का राज चार दिन के बाद नहीं खुल सका है। पुलिस ने उसके नजदीकियों की कॉल डिटेल भी निकलवा ली है। दावा है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

शनिवार रात करीब दस बजे गर्रा स्थित मोक्षधाम के पास हिस्ट्रीशीटर अखिलेश गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसपी ने एसओजी समेत तीन टीमों को खुलासे के लिए लगाया था। पुलिस ने कई लाेगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जांच अखिलेश की संपत्ति और उसके रिश्तों को लेकर की जा रही है। उसी के इर्द-गिर्द ही हत्या की वजह को तलाशा जा रहा है। हत्यारों की तलाश में पुलिस ने दूसरे जिलों में जाकर भी पड़ताल की है। पुलिस की निगाहें उसके नजदीकी लोगों पर टिकी हैं। उनकी सीडीआर निकलवाकर छानबीन की जा रही है। अखिलेश के करीबियों से पूछताछ भी की गई।

अखिलेश के करीबियों से पूछताछ की गई। उनकी मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

– बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button