शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भाषण और निबंध से बताया हिंदी का महत्व

Connect News 24

Importance of Hindi explained through speech and essay

मिर्जापुर के नौरंग सिंह इण्टर काॅलेज में निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।संस

शाहजहांपुर। हिंदी दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। निबंध और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी का महत्व बताया गया।

नेहरू युवा केंद्र एवं जिला गंगा समिति शाहजहांपुर के संयुक्त तत्वावधान में मिर्जापुर के श्री नौरंग सिंह इंटर काॅलेज में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार एवं जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) विनय कुमार सक्सेना ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। अनामिका ने प्रथम, कीर्ति राजपूत ने द्वितीय और मोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में विजय विश्वास प्रथम, मोहन द्वितीय और आलोक तृतीय स्थान पर रहे। अजय कुमार अवस्थी, सुरेश चंद्र, विजयवीर सिंह, साधना कुशवाहा आदि मौजूद रहे। जीएफ कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा ‘हिंदी सप्ताह समारोह’ का शुभारंभ किया गया। बृहस्पतिवार को ‘वैश्विक पटल पर हिंदी के बढ़ते कदम’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय सेमेस्टर के हर्ष पांडेय को प्रथम, एमएसडब्ल्यू तृतीय सेमेस्टर के रोहित प्रजापति को द्वितीय और एमए हिंदी द्वितीय सेमेस्टर की अरीबा नईम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

रामकृपाल सिंह तथा साधना श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. शमशाद अली, डॉ. काशिफ नईम तथा डॉ. परवेज मुहम्मद, डॉ. जीए कादरी, डॉ. तजम्मुल हुसैन, डॉ. मोहम्मद साजिद खां, डॉ. मोहम्मद अरशद खान मौजूद रहे।

सिंधौली। सिंधौली क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल तेरा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुलेख, वर्णमाला लेखन, चार्ट प्रतियोगिता में आयुष, उरूज, इसरा, चांदनी, आरफा, अदीबा, आसना, काजल, अंशु, निशांत, प्रांशु, आजम, समीर, खुशनसीब, उजैफ, राज, हिबा, उम्मुलखैर, आफताब, जोया आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक सरताज अली, सहायक अध्यापक दीपा पुनिया, शिक्षामित्र रामनरायन, सारिका गुप्ता आदि मौजूद रहे। मुड़िया मोड़ के एमए पब्लिक स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स कान्वेंट स्कूल ग्लोरियस माइनॉरिटी पब्लिक स्कूल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी, नीतेश कुमार त्रिवेदी, शिक्षिका शिखा अवस्थी, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, चंद्रशेखर कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

महिला कल्याण विभाग द्वारा आर्य महिला डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के कैंप का आयोजन किया गया। प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की इंटर उत्तीर्ण कर स्नातक में प्रवेश करने वालीं पात्र पांच छात्राओं को चिह्नित करके आवेदन के लिए सहयोग किया। कार्यक्रम प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित, काउंसलर अर्चना मिश्रा, एनएसएस प्रभारी रानू दुबे, रितु शर्मा, प्रज्ञा वर्मा आदि मौजूद रहीं।

आकांक्षा हाईस्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर त्रिदिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। प्रबंधक उर्मिला सक्सेना ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रथम दिन स्लोगन प्रतियोगिता में मयूराक्षी प्रथम, स्नेहा द्वितीय व यशस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुहानी भारती, वंशिका यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षिका प्रिया गुप्ता,विभा मिश्रा, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी दिवस पर हुई सुलेख प्रतियोगिता

पुवायां। गांव गंगसरा स्थित चंदी कॉन्वेन्ट स्कूल में हिंदी दिवस पर सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में बच्चों ने हिंदी दिवस पर अपने विचार रखे। प्रधानाचार्या प्रीति चौधरी प्रीति चौधरी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमें आयोजन में उप प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह सहित सभी शिक्षकों का योगदान रहा। संवाद

नुक्कड़ नाटक और कविता पाठ का हुआ आयोजन

तिलहर। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसपी यादव ने हिंदी भाषा के प्रति बढ़ती उदासीनता कारण और निवारण विषय पर बोलते हुए हिंदी की उपयोगिता पर बल दिया। डॉ. शशि भूषण, शरण पाल सिंह, डॉ. अंकित कनौजिया, नरेश पाल ने भी हिंदी पर विचार रखे। संवाद

हिंदी दिवस पर निकाली गई रैली

पुवायां। हिंदी दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर के हॉली चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।

कवि विजय तन्हा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा ने कहा हिंदी हमारी मातृभाषा है। यह जन-जन की भाषा बने ऐसा हम सबका प्रयास हो। राजीव शर्मा ने विजय तन्हा को मुंशी प्रेमचंद सम्मान प्रदान किया। आयोजन में दीपू शुक्ला, दुर्वेश सिंह, रामकिशोर, रुचि अग्रवाल, शकुंतला गुप्ता आदि विद्यार्थियों का योगदान रहा। संवाद

मिर्जापुर के नौरंग सिंह इण्टर काॅलेज में निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।संस

मिर्जापुर के नौरंग सिंह इण्टर काॅलेज में निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।संस

मिर्जापुर के नौरंग सिंह इण्टर काॅलेज में निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।संस

मिर्जापुर के नौरंग सिंह इण्टर काॅलेज में निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।संस

मिर्जापुर के नौरंग सिंह इण्टर काॅलेज में निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।संस

मिर्जापुर के नौरंग सिंह इण्टर काॅलेज में निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।संस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button