Shahjahanpur News: कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का निपुण टेस्ट आज
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं की शिक्षा गुणवत्ता परखने के सरल एप के जरिये निपुण असेसमेंट टेस्ट होगा। इसमें कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी जाएगी। महानिदेशक का पत्र आने के बाद टेस्ट को कराने के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई।
बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को बारिश के कारण डीएम द्वारा अवकाश घोषित किए जाने के चलते परीक्षा नहीं हो पाई थी। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का असेसमेंट टेस्ट शुक्रवार को कराया जाएगा। परीक्षा को कराने के लिए प्रश्न पत्र भी आ गए हैं। नकलविहीन परीक्षा को कराने के लिए बीईओ को जिम्मेदारी दी गई। इसके अतिरिक्त कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित होगी।
दो महीने के बाद कल मिलेंगे शिक्षकों को स्कूल
अंतरजनपदीय तबादलों पर 83 सहायक अध्यापक व दो प्रधानाध्यापक जिले में आए थे। प्रधानाध्यापकों को पूर्व में स्कूल का आवंटन कर दिया गया था, जबकि शिक्षक दो महीने से स्कूलों का इंतजार कर रहे थे। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को जीआईसी में शिक्षकों की काउंसलिंग कर विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।