शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नमाज अदा करने के दौरान मारपीट की घटनाओं पर जताई चिंता

Connect News 24

शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान बड़े खुत्बे में शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तकरीर में मुसलमानों के साथ माॅब लिंचिंग, मस्जिदों को शहीद करने समेत कई मुद्दों का जिक्र करते हुए इंसाफ पसंद हुकूमत को देश में लाने का संदेश दिया।

नमाज से पहले शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने सफर के दौरान नमाज पढ़ने वालों के साथ मारपीट करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सफर में नमाज पढ़ने वालों को सजा दी जा रही है। उन्हें मारा जा रहा है, खून बहाया जा रहा। यह हुकूमत का जुल्म है।

मंजरी ने कहा कि वजीर चाहते हैं कि मुसलमान पलायन कर जाएं, लेकिन यह देश जितना उनका है, उतना हमारा भी है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को घबराने की जरूरत नहीं है। ईदगाह कमेटी के सचिव कासिम रजा ने कहा कि खुले में कुर्बानी न करें। कुर्बानी के गोश्त को ले जाते समय एहतियात बरते। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button