शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुरैना में शराब के रुपये न देने पर पिता-पुत्र को पीटा

Connect News 24

जलालाबाद। गांव पुरैना में शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने पिता-पुत्र की पिटाई लगा दी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना सोमवार देर शाम की है। पुरैना गांव के निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा शिवा ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था। गांव के बाहर उसे शेखर मिला उसने ट्रैक्टर रुकवाकर शिवा से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना कर देने पर उसने शिवा को नीचे खींच लिया। शेखर के साथी गोविंद, सुरेंद्र और नरेश भी आ गए। सभी ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। खबर पाकर वह भी मौके पर पहुंच गया। आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। इसी दौरान शेखर ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button