Shahjahanpur News: जरूरत पर बेझिझक मांगें पुलिस से मदद

पुलिस की पाठशाला में,प्रतिष्ठिता। संवाद
शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराया। उन्होंने पुलिस के प्रति गलत धारणा को त्यागने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की बेझिझक मदद लेने पर जोर दिया। उन्हें यातायात के नियमों के साथ ही हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने कहा कि कोई भी विषम परिस्थिति आने पर पुलिस हमेशा ही समाज के लिए खड़ी रहती है। पुलिस के लोग भी इंसान होते हैं। पुलिस आपकी दोस्त है, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस के प्रति काफी गलत धारणा बना रखी है, जिसे दूर करने की आवश्यकता है।
एसपी सिटी ने कहा कि सरकार महिलाओं व बाल अपराध को लेकर काफी संवेदनशील है। महिलाओं के प्रति अपराध होने पर उनकी सुनवाई भी महिला पुलिस करती है। हर थाने पर महिला हेल्पडेस्क स्थापित है। सुरक्षा की दृष्टि से थानों में कैमरे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राह चलते कोई दिक्कत आने पर उसे छिपाने के बजाय अभिभावकों से साझा अवश्य करें।
बोले- चुपचाप सहन करने से अपराधियों के हौंसले बढ़ते हैं। अराजकतत्वों के खिलाफ आवाज उठाएं और पुलिस की मदद लें। उन्होंने कहा कि रात के समय ऑटो या अन्य सवारी नहीं मिलने पर डॉयल 112 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं। उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए शपथ भी ग्रहण कराई। कहा कि जितनी हत्याएं नहीं होतीं, उससे कई गुना लोग हादसों में अपनी जान गवां देते हैं।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय पांडेय ने छात्राओं को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्राएं खुद भी नियमों का पालन करें और परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने छात्राओं को अधिकारियों द्वारा बताई गई बातों को आत्मसात करने पर जोर दिया। संचालन अर्चना सक्सेना ने किया।
पुलिस की ड्यूटी करना भी काफी मुश्किल
पुलिस के काम करने का तरीके बारे में विस्तार से पता चला है। पुलिस की ड्यूटी भी काफी मुश्किल है। उसे निभाने के लिए भी काफी मेहनत करना पड़ती है।
– निशा
हेलमेट व सीट बेल्ट के लिए प्रेरित करेंगे
यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। नियम पालन करने से हादसाें पर लगाम लगाई जा सकती है। परिवार के लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
– मुस्कान शर्मा
हेल्प डेस्क के बारे में पता चला
थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी होती हैं। यह बात हमें नहीं मालूम थी। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने से हमें नहीं झिझकना चाहिए।
– प्रतिष्ठिता
फोटो नंबर 12
हेल्प लाइन की जानकारी हुई
हेल्प लाइन नंबरों के बारे में बताया गया। डॉयल 112 के काम की जानकारी दी गई। बहुत-सी हेल्प लाइन के बारे में पहली बार जानकारी हुई है।
– हाजरा फातिमा
अधिकार के साथ मांगे सहायता
अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। पुलिस से सहायता प्राप्त करना भी हमारा अधिकार है। पुलिस भी समाज का हिस्सा है।
– उमरा
पुलिस में महिलाएं निभा रहीं फर्ज
कार्यक्रम में बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया। वर्तमान में पुलिस विभाग में महिलाएं भी अपना फर्ज निभा रहीं हैं।
– अंशिका

पुलिस की पाठशाला में,प्रतिष्ठिता। संवाद

पुलिस की पाठशाला में,प्रतिष्ठिता। संवाद

पुलिस की पाठशाला में,प्रतिष्ठिता। संवाद

पुलिस की पाठशाला में,प्रतिष्ठिता। संवाद

पुलिस की पाठशाला में,प्रतिष्ठिता। संवाद