शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बुखार के वार ने बढ़ा दिया दवाओं का कारोबार

Connect News 24

Fever attack increased the business of medicines

शाहजहांपुर में लोदीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का परीक्षण करते सीएमओ डॉ.आरके गौतम। स्त्रोत-स

शाहजहांपुर। वायरल बुखार, मलेरिया और डेंगू के बढ़ते मरीजों के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है, साथ ही बुखार के वार का दवा के कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है। डॉक्टरों का कहना है कि लगभग हर घर में बुखार के मरीज होने के चलते पैरासिटामोल की मांग में 40 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इसके अतिरिक्त प्लेटलेट्स बढ़ाने व लिवर की दवाई की मांग बढ़ी है।

जिले में बड़े पैमाने पर लोग बुखार से पीड़ित हैं। मलेरिया और डेंगू की चपेट में लोग आ रहे हैं। अक्तूबर माह से डेंगू से मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया। बुखार के बढ़ते प्रकोप ने दवा के असर पर काफी असर डाला है। सबसे ज्यादा पैरासिटामोल की बिक्री बढ़ी है। जिला कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील गुप्ता बताते हैं कि बुखार में उपयोग होने वाली पैरासिटामोल टेबलेट की बिक्री 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है। एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री की मांग भी बढ़ी है।

खूब बिक रहे प्लेटलेट्स बढ़ाने के इंजेक्शन और टेबलेट

डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्लेटलेट्स बढ़ाने के इंजेक्शन और टेबलेट की मांग ने जोर पकड़ लिया है। बुखार आने के बाद प्लेटलेट्स डाउन होने के मरीज काफी ज्यादा अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। ऐसी समस्या से निजात पाने के लिए प्लेटलेट्स बढ़ाने की दवा ज्यादा बिक रही है। दवा व्यापारी संजय कुमार ने बताया कि कैरीपिल टेबलेट की सबसे ज्यादा मांग है। इसके अतिरिक्त लिवर की दवाओं की मांग भी बढ़ गई है।

स्वास्थ्य इकाइयों पर आए मरीज

सात अक्तूबर

– 9642 मरीजों की जांच की गई। 1695 लोगों की स्क्रीनिंग में दो मलेरिया संदिग्ध मिले

छह अक्तूबर

– 9479 मरीजों का परीक्षण, 1900 की स्क्रीनिंग में एक-एक मलेरिया व डेंगू का रोगी मिले।

पांच अक्तूबर

9747 मरीजों का परीक्षण, 1961 लोगाें की जांच में डेंगू, मलेरिया के रोगी नहीं

चार अक्तूबर

10284 मरीजों का स्वास्थ्य इकाइयों पर परीक्षण किया, 1719 लोगों की जांच में मलेरिया व डेंगू का रोगी नहीं मिला

तीन अक्तूबर

– 13175 मरीजों में 80 प्रतिशत बुखार से पीड़ित। 2041 लोगों की स्क्रीनिंग में तीन मलेरिया व दो डेंगू के रोगी मिले।

लोदीपुर में सीएमओ ने देखे मरीज, दो से मांगा स्पष्टीकरण

सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजीजगंज, सरायकाइयां, लोधीपुर व जलीकोठी पर साप्ताहिक मेले का औचक निरीक्षण किया। इस बीच मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली। रविवार को अचानक पहुंचे सीएमओ को मरीजों की लोदीपुर केंद्र में मरीजों की अधिक भीड़ मिली। जिस पर उन्होंने स्वयं मरीजाें का परीक्षण कर दवाएं लिखीं। उन्होंने आयुष्मान भव: योजना के अंतर्गत बनाए कार्ड की जानकारी ली और प्रतिदिन लक्ष्य के सापेक्ष कार्ड बनाने के निर्देश दिए। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जली कोठी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आसमा, एलटी रोहित कठेरिया के अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button