शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आगे बैठकर मंचन देखने के लिए दो गुटों में मारपीट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 26 Oct 2023 12:09 AM IST

Fight between two groups to sit in the front and watch the performance

ओसीएफ रामलीला में दो पक्षों में होती मारपीट। वीडियो ग्रेब

शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मेले में आगे बैठकर मंचन देखने को लेकर युवाओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनाें के बीच मेले में ही जमकर मारपीट हुई। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है।

मंगलवार शाम ओसीएफ मैदान में रामलीला मंचन चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक पहले से बैठकर मंचन देख रहे थे। कुछ देर बाद दूसरे गुट के लोग भी पहुंचे। उन्होंने युवकों को हटने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि सभी नशे की हालत में थे। इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट और गाली-गलौज शुरू हो गई। मेले में ही मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। हालांकि, वीडियो में पुलिस नजर नहीं आ रही है। मामले में इंस्पेक्टर ने चार युवकों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में कार्रवाई की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button