Shahjahanpur News: वित्त मंत्री ने की मठिया के महाराजा की पूजा

गणेश महोत्सव के तहत शर्माजी के डेरे पर विराजमान मठिया के महाराज की आरती में शामिल वित्त मंत्री
शाहजहांपुर। गणेश महोत्सव के तहत शर्मा जी के डेरे पर विराजमान मठिया के महाराज की रविवार को पूजा अर्चना के साथ ही नवचेतना कला परिषद के कलाकारों ने अशोक वाटिका और लंका दहन का मंचन किया।
शाम की आरती में मुख्य यजमान के रूप में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। उन्होंने कहा कि गणेश महोत्सव पर आयोजन के माध्यम से बाल गंगाधर तिलक ने लोगों को अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध खड़ा किया था। वर्तमान में यह पर्व न सिर्फ महाराष्ट्र में, बल्कि देश के कोने-कोने में मनाया जाता है। इस मौके पर अरुण रस्तोगी, शानू शर्मा, सुचित सेठ, रानू शर्मा, विमल कपूर, महेंद्र कपूर, अमित वैश्य, सुनील बंसल, चिराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।