Shahjahanpur News: वीरांगना भीमाबाई होल्कर की जयंती पर किया नमन

वीरांगना भीमाबाई होल्कर की जयंती पर किया नमन करते लोग। संस्था
ददरौल। विकासखंड ददरौल क्षेत्र के गांव उमरगंज स्थित लॉन में भारत की प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना भीमाबाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ।
अहिल्याबाई होल्कर युद्ध ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष राजीव पाल वैरागी ने कहा कि वीरांगना भीमा बाई होल्कर ने अंग्रेजों के विरुद्ध 1817 में वाजिदपुर युद्ध में होलकर सेना का नेतृत्व किया था। इस युद्ध में 22 वर्षीय भीमाबाई ने कमांडर हट का कंधा तलवार से काटकर भारत के इतिहास में प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का गौरव प्राप्त किया था। हरदोई जिले से सुभाष पाल, अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पाल, कप्तान पाल, रामरक्षपाल, विकास कुमार पाल, सुदेश पाल, रामसिंह पाल, डॉ. बृजपाल, प्रधान भगवान शरण पाल, प्रधान इंद्रपाल, रामरहीस पाल, मनोज कुमार पाल आदि मौजूद रहे। संवाद

