शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कभी लोगों की प्यास बुझाते थे कुआं-पोखर, अब माने जाते हैं निष्प्रयोज्य

Connect News 24

Wells and ponds once quenched people's thirst, now they are considered useless

सिंधौली में तालाब का पूजन करते चित्रकूट कामदगिरि आश्रम के प्रमुख मदन गोपाल दास महाराज व अन्य। स

सिंधौली। राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन के तहत रविवार को मुड़िया पमार गांव में ग्राम संस्कृति उत्सव मनाया गया।

इस दौरान चित्रकूट कामदगिरि आश्रम के प्रमुख मदन गोपाल दास ने तालाब पूजन और हरिसंकरी का रोपण किया। लोहार, बढ़ई, दर्जी, ओझा, नाई के पेशे से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। कुआं पूजन के दौरान उन्होंने कहा कि कभी समाज की आबादी प्यास बुझाने के लिए कुआं और पोखर पर आश्रित हुआ करती थी। बदलते समय के साथ प्रकृति की इन धरोहरों को निष्प्रयोज्य मान लिया गया।

कुआं पूजन के बाद गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला हरगोविंद प्रसाद तथा खंड स्तर पर आरएसएस के प्रथम कार्यकर्ता रहे निधिपाल गुप्ता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले छात्र-छात्राओं के हस्तकला की प्रदर्शनी का ग्रुप कैप्टन प्रमोद गुप्ता के आवास पर आयोजन किया गया। मदन गोपाल दास महाराज में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गोपालकों को सम्मानित किया।

इससे पहले रामजन्मभूमि आंदोलन के सूत्रधार तथा पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का स्वागत हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री रामप्रकाश गुप्ता के ओएसडी रहे कमलेश कुमार गुप्ता, मेघालय प्रांत के राज्यपाल के सचिव वरिष्ठ आईएएस ब्रह्मदेवराम तिवारी, सीतापुर के एमएलसी पवन चौहान, झांसी के बरौठा विधानसभा के विधायक जवाहर राजपूत, पूर्व सांसद कृष्णाराज, राजस्थान के पद्मश्री रजा लक्ष्मण सिंह, उत्तराखंड के पदमश्री प्रेमचंद्र शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विजय पाठक आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button